फरीदाबाद। फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे लाव लस्कर के साथ आज अपना नामंकन सेक्टर -12 में दाखिल किया। इस मौके पर यहां एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी किया गया। जहां हजारों की भीड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह का हौसला बढ़ाया, वहीं यह संकेत भी देने का प्रयास किया कि फरीदाबाद में कांग्रेस भी किसी से कमतर नहीं है। इस अवसर पर हरियाणा और दिल्ली के प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्य्क्ष उदयभान, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, ललित नागर, हर्ष कुमार, जे पी नागर, लखन सिंगला सहित सभी बड़े - छोटे कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। सभा में आधा दर्जन पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा। नामंकन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया।
कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि यह चुनाव देश की दशा और दिशा दोनों तय करेगा। सभी वर्गों के लोगों को मिलकर अहंकारी भाजपा सरकार उखाड़ फेकना है और फरीदाबाद से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को देस में सबसे अधिक मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने कांग्रेस नेताओ को भी नसीयत देते हुए कहा कि वे अपने निजी स्वार्थ भूलकर चुनाव में पूरी लगन से जुड़ जाएं , क्योंकि राजनैतिक मौके आगे भी आएंगे।
No comments :