HEADLINES


More

पी. वी. स्कूल ऑफ़ डांस ने मनाया अपना छट्ठा वार्षिक उत्सव

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पी. वी. स्कूल ऑफ़ डांस (फरीदाबाद) द्वारा छट्ठा एनुअल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मित्र मंडल एव फोटो जौर्नालिस्ट एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजन मुथरेजा जी रहे जिन्होंने अक्षय पांचाल व अन्य साथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. मंच संचालन रमाकांत गुप्ता द्वारा किया गया.

इसके पश्चात् सरस्वती वंदना डांस जो की पी. वी


. स्कूल ऑफ़ डांस के स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया. इसके उपरांत थीम के आधार पर नन्हे सितारे ने मम्मी पापा के दुलारे, नन्हे कलाकार की प्रस्तुति दी एवं इसी श्रंखला में असली हिपहॉप, भंगड़ा फ्यूज़न, बोलीवुड ब्लाक बस्टर, हिपहॉप मास्टर, गेंग ऑफ़ ब्रदर्स , भंगड़ा धमाल एवं तुलिका पराशर, श्रावणी, समर्थ, पावनी, बल्वीन, शोभित , अंकित, अजय, रिशब, लक्की, अक्षय पांचाल द्वारा डांस की कला का अद्भुत प्रदर्शन किया गया.

कार्यक्रम में अन्य स्पेशल गेस्ट राजेंद्र पंचाल, डॉली अदलखा, कविता खटाना, डार्क एंजेल्स से मानव जयंत व अरविन्द, गणेशा डांस एकेडमी से अतुल त्यागी, चैतन्य टेक्नो स्कूल से अनिल खटाना, जानवी, गीतांजली, सुरभि, कृति उपस्थित रहे.

अंत में बच्चो के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये देते हुए ट्राफी एवं सर्टिफिकेट वितरित किये गये और अगले वर्ष फिर से इसी धूमधाम के साथ मिलने का वादा लिए पी. वी. स्कूल ऑफ़ डांस के संस्थापक अक्षय पांचाल ने कार्यक्रम का समापन किया.

No comments :

Leave a Reply