HEADLINES


More

सरकार लंबे समय से मजदूरों का कर रही है दमन : जयभगवान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 21 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,21 मई।


मजदूर संगठन सीआईटीयू (सीटू) ने मंगलवार को बसेलवा कालौनी स्थित कार्यालय में मजदूरों की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य महासचिव कॉमरेड जय भगवान ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लंबे समय से मजदूरों का दमन किया जा रहा है। सरकार के पास मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान करना तो दूर बातचीत करने तक का समय नहीं है। जिससे मजदूरों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। जिसका खामियाजा भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। मजदूर लंबे समय से जारी दमन के खिलाफ भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आम सभा में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, उप प्रधान रवि गुलिया व सुधा आदि नेता मौजूद थे। कॉमरेड जय भगवान ने  कहा की बड़े बड़े कारपोरेट के हित में भाजपा ने कानूनों में बदलाव कर मजदूरों को गुलाम बनाने का काम किया है। देश में मजदूरों की 54 करोड़ आबादी है। भाजपा ने अपने 10 साल के शासन काल में इस आबादी को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के कानूनों को खत्म करने का ही काम किया है। निर्माण श्रमिको के कल्याण बोर्ड को पंगु बनाया है। उन्होंने कहा कि देश में 1 करोड़ के करीब परियोजना कर्मचारी आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर्स को न मजदूर का दर्जा दिया जा रहा है और न न्यूनतम वेतन दिया जा रहा। यहीं नहीं देश के स्तर पर महंगाई के अनुसार 26000 रूपये न्यूनतम वेतन की मांग की जा रही है। पिछले करीब 10 साल से हरियाणा में न्यूनतम वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। एक तरफ देश के पूंजीपतियों के बैंको से लिए हुए 16.5 लाख करोड़ के कर्जे माफ किए गए। लेकिन मजदूरों के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। 
ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य के ढांचे को तबाह किया जा रहा है। सरकारी विभागों में लाखो पद खाली पड़े हैं, जो नहीं भरे जा रहा। पुरानी पेंशन बहाली, आठवें पे कमीशन के गठन व आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन की पालिसी बनाने से सरकार ने साफ मना कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। 
महंगाई बढ़ाकर जनता की हालत खराब कर दी है। जिसके कारण मजदूरों में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है।

No comments :

Leave a Reply