HEADLINES


More

आग उगल रहा सूर्य, हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म; तापमान 49.4 डिग्री पर पहुंचा

Posted by : pramod goyal on : Thursday 30 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नौतपा के पांचवें दिन भी सूर्य आग उगलता रहा। बुधवार को महेंद्रगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि कुछ जिलों में दोपहर बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 31 मई से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दि


ल्ली में गर्मी का दौर अपने चरम पर है। दिन व रात के तापमान लगातार आसमान को छू रहे हैं। लगातार चल रहीं सिंध बलूचिस्तान और थार की शुष्क गर्म रेगिस्तानी हवाओं ने नमी को सोख लिया है। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के कारण कुछ जगहों पर सघन बादल बनने से छिटपुट बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44.2 से 49.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 से 33.3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

30 मई से तापमान में गिरावट और अत्यधिक लू की तीव्रता में भी कमी आएगी, क्योंकि हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने लगेगी। अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाएं चलने से आमजन को थोड़ा राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ के असर से 1 से 3 जून के दौरान हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी व दक्षिणी पूर्वी होने से आंशिक बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों होंगी। 3 जून से एक बार फिर से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी और भीषण गर्मी व अत्याधिक लू का सामना करना पड़ेगा।

No comments :

Leave a Reply