HEADLINES


More

14 मई को जिले की तमाम आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे

Posted by : pramod goyal on : Thursday 9 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 9 मई आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन कि राज्य कमेटी के आह्वान पर आगामी 14 मई को जिले भर की तमाम वर्कर हेल्पर जिला मुख्यालय पर होने  वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। यह जानकारी आज चंदावली गांव  के आंगनबाड़ी केंद्र में  वर्करों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। इस सर्कल मीटिंग में पनहेडा


खुर्द, पनहेडा कलां, नरावली, नारियला, और हीरापुर की वर्करों ने भाग लिया। इस मीटिंग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कमलेश ने की। इस मीटिंग को सीटू की कैशियर सुधा ने भी संबोधित किया। वर्करों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर परियोजना कर्मियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस की परियोजना 1975 में शुरू हुई थी। इसका मुख्य मकसद बच्चों को  कुपोषण से मुक्ति दिलाना था। लेकिन इस परियोजना को क्रियान्वित करने वाले वर्करों और हेल्परों की सेवा शर्तें को  नहीं बनाई गई। परिणाम स्वरूप इन योजनाओं को लागू करने वाले कर्मियों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। हरियाणा सरकार ने दोनों वर्ष पहले हुई हड़ताल अवधि का वेतन अभी तक वर्करों  हेल्पर्स के खाते में नहीं डाला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। हड़ताल के दौरान 975 वर्करों और हेल्पर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई। सैकड़ो पर केस दर्ज कर दिए गए जो आज भी जारी हैं। इसको भूलाया नहीं जा सकता है। सरकार ने हड़ताली वर्करों और हेल्परों का उत्पीड़न करने में कमी नहीं की।आज देश में आजादी के बाद बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने तो रोजगार देने की बात  बंद कर दी है। नौजवान बच्चे रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। इस समय देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा में 25 में को वोट डाले जाएंगे। इस बार के चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। सुनो परिणाम से तय होगा कि देश में लोकतंत्र नागरिक अधिकार और संविधान सुरक्षित रहेगा या नहीं। इस देश में 54 करोड़ के करीब मजदूर हैं। उन्हें गुलामी की दलदल में धकेला जा रहा है। क्योंकि जीने लायक वेतन उन्हें नहीं मिलता। उनके श्रम का शोषण किया जाता है। ऐसे में वे अपने व बच्चों के लिए सम्मानजनक रोजगार एवं बेहतर जीवन हासिल कैसे प्राप्त कर सकते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि इस सरकार ने श्रम कानून में भी संशोधन कर दिया है। चार श्रम संहिताएं बनाकर हायर और फायर की नीति को लागू किया जा रहा है। इसलिए देश के केंद्रीय श्रमिक संगठनों व सीटू ने ऐसे हालातो में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी से अपने मतदान का प्रयोग करने का आह्वान किया है। सीटू की हरियाणा राज्य कमेटी ने सभी मजदूरों, कर्मचारीयों, किसानो, व मेहनतकश जनता से आगामी 25 में को इंडिया गठबंधन की उम्मीदवारों की पक्ष में वोट डालने की अपील की है। ताकि अपने संविधान लोकतंत्र व अधिकारों की हिफाजत की जा सके।

No comments :

Leave a Reply