//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा उम्मीदवार कृषणपाल गुर्जर को 100 मीटर दौड़ लगाने का चैलेंज दिया है। पत्रकारों के सवाल के जबाव में महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे कृषणपाल गुर्जर को पहले भी 60 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा चुके है। महेंद्र प्रताप यहां चुनावी सभा को सम्बोधित करने के पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे अभी 82 वर्ष के नहीं है और अभी उनमे पूरी छमता है कि इस बार भी कृषणपाल गुर्जर को भारी मतों के अंतर से हरा सकते है। उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं है, जबकि भाजपा प्रत्याशी कृषणपाल पर फरीदाबाद को लूटने के अनेक आरोप है। महेंद्र प्रताप ने कहा कि उनके कार्यकाल में किये गए आज भी लोगों को याद है।
No comments :