HEADLINES


More

संपत्ति कर की स्वयं सत्यापन करने के लिए लगाई गई डयूटी के विरोध में प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 25 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 25 अप्रैल। आज नगर निगम मुख्यालय पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन फैडरेशन के आह्वान पर टैक्स ब्रांच के पांचों जोनों की डयूटी शनिवार और रविवार को सिटीजन के संपत्ति कर की स्वयं सत्यापन करने के लिए लगाई गई डयूटी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व फैडरेशन केे प्रधान रमेश कुमार जागलान और मंच का संचा


लन कर्मचंद बघेल ने किया। आज के प्रदर्शन में अन्य विभाग  के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधान ने बताया कि 12.4.2024 को दिए गए ज्ञापन पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। परन्तु आज के प्रदर्शन को देखते हुए आयुक्त महोदया ने संज्ञान लिया और अतिरिक्त आयुक्त को आदेश दिए कि नगर निगम प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत कर समस्या का हल निकाला जाए।

प्रधान रमेश कुमार जागलान के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त आयुक्त से बातचीत की और उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर अतिरिक्त आयुक्त के साथ स्थापना अधिकारी श्रृष्टि बब्बर, अधीक्षण अभियन्ता ओमबीर, लेखा शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे। अतिरिक्त आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आपकी समस्याएं जायज है और उन्होंने कहा कि रविवार को कोई कैम्प नहीं लगेगा, शनिवार को कैम्प लगेगा। शनिवार को लगने वाले कैम्प के बदले कर्मचारियों को कम्पलीसेन्टरी आॅफ दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों के आई0डी0 कार्ड शीघ्र बनाए जाएंगे जिससे उन्हें डोर-टू-डोर सर्वे करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कर्मचारियों को पूरी तरह से सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।
प्रधान रमेश जागलान और प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण हो जाने पर आयुक्त महोदया एवं अतिरिक्त आयुक्त महोदय का धन्यवाद किया।
 आज के प्रदर्शन में फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान शाबिर खान, कार्यालय प्रधान नरेश बैंसला, वरिष्ठ उपप्रधान देवेन्द्र पहलवान, महासचिव दशरथ, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान अतर सिंह भडाना, महासचिव प्रमोद रोहिल्ला, उद्यान विभाग के प्रधान सुरजीत नागर, महासचिव तेजपाल चैधरी, शशि अद्याना, रामकिशन बघेल, विजय गौड, महेन्द्र डागर, सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply