HEADLINES


More

मजदूर दिवस पर बीके चौक पर होने वाली सभा में इंटक के वर्कर बड़ी संख्या में भाग लेंगे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 30 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 30 अप्रैल   जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के बैनर तले कल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर बीके नगर निगम चौक पर होने वाली  सभा में इंटक के  वर्कर बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह जानकारी इंटक के जिला प्रधान हुकम चं


द बेनीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मजदूर दिवस का आयोजन करने के लिए  हिंद मजदूर सभा के कार्यालय में गत दिवस बैठक हुई थी जिसमें सभी घटकों को अपने मजदूरों को बड़ी संख्या में सभा में लेकर आने की ज़िम्मेदारी लगाईं गयी थी। बेनीवाल ने बताया कि 1 मई 1886 में  अमेरिका के शिकागो शहर से मजदूरों को 8 घंटे काम और  8 घंटे विश्राम और 8 घंटे अन्य कार्यों को करने की मांग  को लेकर आंदोलन हुआ था। 8 घंटे के काम की मांग को  प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्बानियां दी।  उनकी कुर्बानियों के बदौलत ही आज दुनिया के मजदूरों को यह सुविधा मिली हुई है। इसलिए सभी मजदूरों को इस दिवस के महत्व को समझते हुए अपनी एकता को व्यापक बनाना होगा। जिसे की फैक्ट्री मालिकों की शोषणकारी नीतियों से  मजदूरों को राहतें मिल सके।

No comments :

Leave a Reply