HEADLINES


More

गांव बडोली में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप का जोरदार स्वागत किया गया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 30 April 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के गांव बडोली पहुंचे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी महेंद्र प्रताप का गांव की सरदारी ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर चौधरी महेंद्र प्रताप का स्वागत करने के लिए गांव में बाइक रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का काम किया। कार्यक्रम में पहुंचे चौधरी महेंद्र प्रताप का गांव के लोगों ने ढोल बजाकर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया इस दौरान चौधरी महेंद्र प्रताप को सुनाने आए हजारों लोगों ने कहा कि इस बार फरीदाबाद में बदलाव होगा। लोगों को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप ने कहा कि अब माहौल कांग्रेसमय होता जा रहा है जो लोग जुमले बोलकर लोगों को बहकने का काम करते थे, अब जनता समझदार हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है और विकास की राह पर फरीदाबाद को चलाने के लिए मन बना चुकी है। आज सत्ता में बैठे लोग अपनी सट्टा का इस्तेमाल अपने लिए करता है ना की प्रजा के लिए करता है,


और इसी को बदलना है। 

No comments :

Leave a Reply