HEADLINES


More

बढ़ता जा रहा है कांग्रेस प्रत्याशी महेन्दर प्रताप का कारवां, भजापा प्रत्याशी की उडी नींद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 30 April 2024 2 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। फरीदाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्दर प्रताप का कारवां बढ़ता जा रहा है, जिससे  भजापा प्रत्याशी कृषणपाल गुर्जर की नींद उडी हुई है। अब तक दस लाख मतों के अंतर से चुनाव जीतने का दावा करने वाले भजापा प्रत्याशी कृषणपाल गुर्जर को यह चुनाव जीतने के लिए एड़ी - चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। यही कारण है कि मुख्य मंत्री नायब सैनी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर को फरीदाबाद में भाजपा समर्थन में बार बार चुनावी सभाएं करनी पड़ रही है। 

कांग्रेस द्वारा अपना उम्मीदवार घोषित ना करने पर अभी तक भाजपा प्रत्याशी अकेले ही चुनावी मैदान में दस लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का दम भर रहे थे। लेकिन कांग्रेस द्वारा फरीदाबाद से दिग्गज नेता महेन्दर प्रताप को प्रत्याशी बनाने पर यहाँ से राजनैतिक समीकरण ही बदल गए है। वैसे तो महेंदर प्रताप और कृषणपाल गुर्जर के बीच विधानसभा चुनाव में कई बार मुकाबला हो चुका है, लेकिन लोकसभा चुनाव में दोनों का मुकाबला पहली बार हो रहा है। जिससे फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में मुकाबला बेहद रोचक हो गया हैं। एक तरफ भजापा प्रत्याशी कृषणपाल गुर्जर के खिलाफ दस साल की सत्ता का व्यक्तिगत विरोध है और दूसरी तरफ विपक्ष का बड़ा चेहरे के रूप में महेंदर प्रताप है। कृष्णपाल को भी इस बार चुनाव  में मोदी नाम का ही सहारा है। 


   

2 comments : for बढ़ता जा रहा है कांग्रेस प्रत्याशी महेन्दर प्रताप का कारवां, भजापा प्रत्याशी की उडी नींद