HEADLINES


More

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बांटे विभाग, गृह मंत्रालय अपने पास रखा

Posted by : pramod goyal on : Thursday 18 April 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पहले की सरकार में अनिल विज गृह मंत्री थे। नायब सैनी कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली है। 12 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कुरुक्षेत्र से सांसद और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया था। हरियाणा में यह घटनाक्रम जेजेपी के बीजेपी से अलग होने के बाद सामने आया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभागों के बंटवारे में जेपी दलाल को वित्त मंत्री का दायित्व सौंपा है।

कैबिनेट मंत्री

  1. कंवरपाल गुज्जर,कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत एवं पर्यटन, संसदीय कार्य
  2. मूलचंद शर्मा,उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चुनाव
  3. रणजीत सिंह,ऊर्जा एवं जेल
  4. जेपी दलाल,वित्त, नगर एवं ग्राम नियोजन, अभिलेखागार
  5. डा. बनवारी लाल,सार्वजनिक स्वास्थ्य, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वास्तुकला
  6. कमल गुप्ता, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, नागरिक उड्डयन

No comments :

Leave a Reply