HEADLINES


More

आदेशों के बावजूद बिजली निगम के हजारों कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित : शब्बीर अहमद

Posted by : pramod goyal on : Thursday 18 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,18 अप्रैल।


सरकार के आदेशों के बावजूद बिजली निगमों में कार्यरत हजारों ठेका कर्मचारी चिरायु योजना में स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ से वंचित हैं। जिसको लेकर बिजली कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। बिजली कर्मचारियों के प्रमुख संगठन  ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन ने निगम मेनेजमेंट को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे हजारों कर्मचारियों को चिरायु योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान नहीं की तो यूनियन आंदोलन करने पर मजदूर होगी। भीषण गर्मी में अगर आंदोलन के कारण उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत होगी तो इसके लिए निगम मेनेजमेंट जिम्मेदारी होगी।


ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र तेवतिया, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार और बल्लभगढ़ यूनिट के प्रधान रामकेश साहरण व सचिव धर्मेंद्र तेवतिया ने बृहस्पतिवार को यहां जारी संयुक्त बयान में बताया कि जिन कर्मचारियों की सेलरी 21 हजार को क्रास कर गई उन पर ईएसआईसी की सुविधा नहीं मिलती है। इसलिए सरकार ने ऐसे ठेका कर्मियों को स्वस्थ सेवाओं का लाभ प्रदान करने का ऐलान किया था। बिजली निगमों में अधिकांश ठेका कर्मियों की सेलरी 21 हजार को क्रास कर गई है। उन्होंने बताया कि  हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने 9 अक्टूबर ,2023 को पत्र भी जारी कर दिया था। जिसमें 125 रुपए मासिक कटौती कर चिरायु योजना में  मेडिकल कार्ड बनाकर ठेका कर्मचारी एवं उनके आश्रितों को स्वस्थ सेवाओं का लाभ देने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा  कौशल रोजगार निगम ने नवंबर, 2023 में कर्मचारियों की सैलरी से एकमुश्त 1 साल की राशि ₹1500 एडवांस में कटौती कर ली थी। ठेका कर्मचारियों को यह कहा गया की 31 जनवरी, 2024 तक सभी के चिरायु योजना के कार्ड दे दिए जाएंगे। परंतु पांच महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक कार्ड नहीं बनाए गए हैं। जिसके कारण पांच महीने से ठेका कर्मियों व उनके आश्रितों को स्वस्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
एनआईटी यूनिट व ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान दिनेश शर्मा, भूपसिंह, मनोज जाखड़ व दिगंबर सिंह ने बताया कि बिजली निगमों में आए दिन ठेका कर्मियों के एक्सीडेंट हो रहें और सैकड़ों ठेका कर्मियों के आश्रितों को अलग अलग बीमारी में स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त आवश्यक है। लेकिन वह पांच महीने से इधर-उधर धक्के खा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के प्रधान करतार सिंह व सचिव प्रवेश बैंसला ने बताया कि यूनियन जब एसई, एक्सईएन व एसडीओ से इस बारे बातचीत करती है तो वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेते है कि चिरायु योजना के तहत कार्ड बनाने का काम हरियाणा कौशल रोजगार निगम का है,हम कुछ नहीं कर सकते। जबकि वर्क मैन क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को ठेका कर्मचारियों को दिलवाने का काम प्रिंसिपल एप्लायर का होता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आक्रोश के दृष्टिगत यूनियन को शीघ्र चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की मांग को लेकर आंदोलन पर आने पर मजबूर होना पड़ेगा।

No comments :

Leave a Reply