//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। ससुराल में पत्नी लेने आए एक युवक ने सास के सिर में डंडे से वार कर दिया। उसकी सास बेहोश हो गई। आरोपित भाग गया। वह अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था। नहीं भेजने पर उसने मारपीट की। धौज थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना धौज में गां
व गोठड़ा मोहब्बताबाद के रहने वाले धर्मवीर ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई विजेंद्र का देहांत 2007 में हो गया था। तभी से वह अपनी भाभी व उसके बच्चों की देखभाल कर रहा है। उसकी भतीजी की शादी दिल्ली के गांव मांडी में हुई थी।
शादी के बाद दामाद जितेंद्र भतीजी को परेशान करने लगा। करीब पांच साल पहले भतीजी ने परेशान होकर अपनी ससुराल में रहना छोड़ दिया था। इसके बाद दामाद कई बार उनके घर आया और झगड़ा किया। वह शराब पीता है। सोमवार को भी वह उनके घर आया और उसकी भाभी के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगने से भाभी बेहोश हो गई।
No comments :