HEADLINES


More

भाजपा के स्थापना दिवस पर निकली गई हरियाणा के सभी 22 जिलों में बाइक रैली

Posted by : pramod goyal on : Saturday 6 April 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़।  भाजपा के स्थापना दिवस पर हरियाणा के सभी 22 जिलों और 90 विधानसभाओं में बाइक रैली निकली गई। 

कार्यक्रम के प्रदे

श संयोजक जितेंदर चौधरी ने बताया कि सांय 4 से 6 बजे तक निकली गई बाइक रैलियों के माध्यम से मोदी की गारंटी और देश के प्रति उनके विजन का प्रचार आम जन में किया गया। जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नए व पहली बार वोटर बने युवाओं के लिए पार्टी की और से सभी गांवो में चौपाल कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसके लिए प्रत्येक जिले में 20 संकेतक बनाये गए है। चौपाल कार्यक्रमों में नए वोटरों को 2014 से पहले और उसके बाद देश में आये परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। युवा वोटरों को विकास के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि किस तरह दस सालों में भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बानी है और प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी  अर्थव्यवस्था बनाना है। कश्मीर सेआर्टिकल  370  हटाना और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण मोदी जी की गारंटी का ही परिणाम है। 

No comments :

Leave a Reply