HEADLINES


More

अंतरराष्ट्रीय जल दिवस - जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों का जल बचाओ जागरूकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Friday 22 March 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर सराय ख्वाजा फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्यों ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सेव वाटर अभियान चला


ते हुए वर्षा जल संग्रहण जागरूकता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की जेआरसी और एसजेएबी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना और सभी तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। वर्ष 2024 जल दिवस की थीम विश्व शांति के लिए जल का लाभ रखा गया है। जब हम जल बचाने पर सहयोग करते हैं तो हम एक सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करते हैं सद्भाव को बढ़ावा देना, समृद्धि और साझा चुनौतियों के प्रति लचीलापन आदि के द्वारा सतत विकास की ओर अग्रसर होना है। जल और सैनिटेशन के संकट को दूर करने के लिए तेज गति से बदलाव करना ही मुख्य लक्ष्य है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि पृथ्वी के दो तिहाई भाग पर पानी है लेकिन इस में से मात्र तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। विश्व में आज भी अत्यधिक मनुष्य पीने के पानी के लिए   कठिनाई में हैं तथा बहुत दूरवर्ती क्षेत्रों से पीने योग्य जल लाने के लिए बाध्य हैं जिस प्रकार से पीने योग्य जल पृथ्वी से कम होता जा रहा है आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और मीठा जल बचा पाना  असम्भव होता जा रहा है। लोगों को जल का महत्व बताने और जल संरक्षण करने के लिए गंभीर प्रयास करने का समय आ गया है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2030 तक जल की मांग आपूर्ति से अधिक हो जाएगी और 2050 तक जल की मांग विश्व स्तर पर 55% बढ़ जाएगी। घरेलू उपयोग में जल का प्रयोग अधिक होता है और व्यवसाय में जल की बर्बादी सबसे अधिक की जाती है। सभी जनों को पीने के लिए साफ और मीठा जल नहीं मिल पाता जिसके कारण कई जल जनित बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम  प्रतिदिन के कार्यों में परिवर्तन कर जल को बचाएं ताकि  आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जल के लिए संकट न उठाना पड़े इसके लिए आज ही जल बचाएं और जल को व्यर्थ होने से रोकें। जल का बुद्धिमानी और मितव्ययता से उपयोग करके अधिक से अधिक जनों को ऐसे अभियान से जुड़ कर जल जागरूकता  आंदोलन बनाएं   और वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का संचयन कर के संचित जल का उपयोग आवश्यकता  पड़ने पर करें। छात्र छात्राओं को जल संरक्षण से संबंधित सभी तथ्यों को घर में पारिवारिक सदस्यों से भी सांझा करने के लिए कहा गया ताकि अधिक से अधिक जल संचयन जागरूकता का प्रसार किया जा सके। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने इस अवसर पर अध्यापकों रविंद्र, अनिल, संदीप, अजय गर्ग, धर्मपाल, दिलबाग सहित सभी जे आर सी सदस्यों का जल दिवस पर जल है तो कल है जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply