HEADLINES


More

महिला थाना बल्लबगढ़ की टीम ने महिलाओं तथा बच्चों को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा के संबंध में बांटे ट्रिप मॉनिटरिंग पंपलेट

Posted by : pramod goyal on : Friday 29 March 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़- पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद श्री राकेश कुमार आर्य के आदेश और मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के निर्देश अनुसार बल्लभगढ़ महिला थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर पूनम और उनकी पुलिस टीम ने एरिया की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिला


ओं तथा बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे से बचने और डायल 112 एप के बारे में बतलाया।

*महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूकता:*

महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा शुरू की जा रही है जिसमें जब कोई महिला किसी ऑटो या अन्य सार्वजनिक वाहन में यात्रा करती है तो वह इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दे सकती है इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम से महिला को फोन करके पूछा जाएगा की वह सुरक्षित अपनी गंतव्य तक पहुंच चुकी है या नहीं और किसी प्रकार की परेशानी आने पर उन्हें तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें आत्म रक्षा के लिए उठाए जाने वाले तरीकों के बारे में भी बताया। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में महिलाओं को अपने हौसले को डिगने न देने की सलाह दी। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर को कंठस्थ करने तथा अपने पास सुरक्षित रखने का आह्वान किया। महिलाओं को हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के पंपलेट भी बांटे गए।

No comments :

Leave a Reply