HEADLINES


More

विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 13 February 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतीश कुमार द्वारा सेक्टर-21 के शान्ति निकेतन स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमो, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। 

डीसीपी ट्रैफ़िक

ने बताया कि छा़त्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम जनता और विद्यार्थियों के लिए संदेश में बताया कि हमेशा सड़क पर सावधानी से यात्रा करनी चाहिए। सड़क पार करते समय हमें अपने दायें व बायें जरूर देखना चाहिए, तब सड़क पार करनी चाहिए। सड़क पर सावधानी हटते ही दुर्घटना घट जाती है, इसलिए अपने बचाव में ही सबका बचाव है। प्रायः देखने में आता ही लोग जल्दबाजी में या जानबूझकर रेड लाइट सिग्नल को पार करते हैं, जोकि यह खुद के लिए व दूसरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अपने वाहन को हमेशा निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करना चाहिए और हमें अपने वाहन में ऊंची आवाज मे संगीत भी नही बजाना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थीयों को बताया गया कि सड़क पर किसी भी तरफ मुड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर या अन्य नशा करके वाहन नही चलाना चाहिए। चार पहिया व इसके अधिक पहिया वाले वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। दो पहिया वाहन पर कभी भी बिना हेलमेट के नही चलाना चाहिए और जब तक हम 18 साल के ना हो जांए, तब तक कोई भी वाहन नही चलाना चाहिए। कोई भी दुर्घटना होने की परिस्थिति में हमें तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। ताकि समय रहते एम्बलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को हस्पताल पंहुचाया जा सके और घायल व्यक्ति की जान बचाइ जा सके। यातायात नियमों के प्रति हमें अपने जानकार, साथी व आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के बारे मे जागरूक करे। 

No comments :

Leave a Reply