HEADLINES


More

आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 27 February 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्लियामेंट्री अफेयर समिति की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि आज पंजाब के लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई है लेकिन अभी इसमें विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। 



पार्लियामेंट्री अफेयर कमेटी की बैठक में आज आम आदमी पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसमें दिल्ली के चार और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता का नाम शामिल है। दिल्ली में आप ने तीन विधायकों को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं सुशील गुप्ता इससे पहले राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। हरियाणा में गठबंधन के तहत कांग्रेस ने आप को सिर्फ एक सीट दी है। वहीं पंजाब में दोनों ही दल अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

 
लोकसभा क्षेत्रआप के प्रत्याशी
पश्चिमी दिल्लीमहाबल मिश्रा
नई दिल्लीसोमनाथ भारती
पूर्व दिल्लीकुलदीप कुमार
दक्षिणी दिल्ली सहीराम 
कुरुक्षेत्रसुशील गुप्ता

No comments :

Leave a Reply