HEADLINES


More

मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही सेक्टर 6 -7 को जाने वाली सड़क के टुटने से लोगों को करना पड़ रहा हैं परेशानियों का सामना

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 21 February 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21 फरवरी संत सूरदास सीही मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही सेक्टर 6 और 7 को जाने वाली सड़क  के टुटने से पिछले काफी  समय से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस रोड की दुर्दशा हो रही है। रिपेयरिंग का काम  नहीं होने से सड़क के  बीच में गहरे गढ़े हो गये हैं। सड़क मार्ग में पानी भरा हुआ है। इस पर आम लोगों का गुजरना  बहुत मुश्किल


हो गया है।  रोड़ में   गढ़े होने की वजह से यहां से वाहनों को  लाने ले जाने में काफी परेशानी हो रही  है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस टूटी हुई सड़क को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मंच सेक्टर 2 के प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने यहां से जारी एक प्रेस  विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण एफएमडीए ने करना है। या फिर नगर निगम ने इसकी भी जानकारी नहीं है। जबकि इस सड़क मार्ग में वाहनों की  आवाजाही बहुत अधिक रहती  है।सामने गुड ईयर टायर बनाने वाली कंपनी है। इस सड़क से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा जाता है। इस सड़क मार्ग से जिन्हें बल्लभगढ़, पलवल, मथुरा, और आगरा की तरफ जाना होता  है। उनको तो परेशानी हो ही रही है। इसके साथ-साथ  दिल्ली और ओल्ड फरीदाबाद से जो सेक्टर 6 , 7, 3, 4,8, और सीही गांव तथा बीपीटीपी की तरफ जाना चाहते हैं। उन्हें भी  मुसीबतों का सामना  करना  पड़ता है। खस्ता  हाल रोड   की वजह से कार, बाइक, स्कूटर,  आटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों के टूटने  और खराब होने की भी  संभावना बनी रहती है। टूटी हुई सड़क की वजह से यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह काफी व्यस्त जगह है। यहां से मेट्रो पकड़ने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह  भीड़भाड़ का एरिया है। वैसे तो  कहने के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी है। लेकिन नागरिक सुविधाओं का अभाव रहता है। थोड़ी सी बूंदाबांदी में ही सड़कों में पानी भर जाता है। जल भराव होने की वजह से जहां वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। वहीं जाम लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसलिए निगम के अधिकारियों और एफ एम डी  ए के अधिकारियों को इस सड़क के रिपेयरिंग के कार्य को तवज्जो देने चाहिए। ताकि आम जनता को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ-साथ जल भराव की निकासी के भी उचित प्रबंध किए जाने चाहिए।


No comments :

Leave a Reply