HEADLINES


More

कैलेंडर हमें हमारे लक्ष्य के प्रति आगाह करता है - डॉ महेंद्र शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Monday 22 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद -  मानव अधिकार मिशन के कैंप कार्यालय पर वार्षिक कैलेंडर शुभसमय लॉन्च किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा ने कहा कि कैलेंडर हमें हमारे लक्ष्यों के प्रति आगाह करता है और बताता है कि हमें अपने जीवन में समय को स

र्वाधिक महत्व देना है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर पर लिखी महीने और तारीख केवल कुछ अक्षर नहीं हैं बल्कि हमारे जीवन का आईना हैं। जो व्यक्ति अपने जीवन में कैलेंडर को लागू करता है, वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि बहुत सुंदर कैलेंडर बना है इसके लिए संपादक शकुन रघुवंशी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर सभी लोग घर-घर पहुंचाएं और लोगों को शुभसमय की बधाई दें। गौरतलब है कि कैलेंडर का नाम शुभसमय है जो पिछले 8 साल से निरंतर हर वर्ष प्रकाशित हो रहा है। इसके मानद संपादक पत्रकार शकुन रघुवंशी हैं।
इस अवसर पर रघुवंशी ने कहा कि यह कैलेंडर उन्होंने इस विचार के साथ प्रकाशित करना प्रारंभ किया था कि एक कैलेंडर में हिंदी और अंग्रेजी की समस्त तिथियां लोगों को देखने को मिल जाएं साथ ही पारंपरिक त्योहार और यूएनओ द्वारा घोषित छुट्टियां भी लोगों को पता चल जाएं। लोगों को महीने में अपने शीर्ष महापुरुषों की जन्म तिथियां और पुण्यतिथियां भी पता चल सकें। इसके लिए बड़े प्रयास किए गए हैं और हर वर्ष इसमें निरंतर सुधार हो रहे हैं, आगे भी सुधार की गुंजाइश बनी रहेगी। इसके लिए सभी लोग अपने सुझाव दें।
मानव अधिकार मिशन की कमेटी श्री सिद्धदाता आश्रम भी गई और वहां जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से भी कैलेंडर का विमोचन करवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलाप है कि हर वर्ष मिशन के कैलेंडर का विमोचन गुरु महाराज द्वारा किया जाता है।
इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जनमेदा एवं दिनेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार, राष्ट्रीय संगठन सचिव चतर सिंह भाटी, प्रदेश महिला अध्यक्ष शशि भाटी, संगठन सचिव विजय मंगला, डिविजनल अध्यक्ष सुधीर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply