HEADLINES


More

नौ जनवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना, कड़ाके की ठंड जारी

Posted by : pramod goyal on : Monday 8 January 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 जनवरी के शुरू होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीत लहर और अत्यधिक कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस सप्ताह में केवल एक ही दिन धूप निकली थी। इसके बाद से लगातार मौसम ठंडा है। अत्यधिक कोहरे के कारण सुन्न कर देने वाली ठंड ने सबको बेहाल कर दिया है। बाजारों से सुबह और शाम के समय रौनक लापता है। दोपहर में ही लोग बाजारों में सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।

ठंड के कारण अस्पतालों की ओपीडी में भी इजाफा हुआ है। कोहरे के कारण 15 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। रविवार को भी अमृतसर से पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22488 और कटरा से नई दिल्ली जाने वाली 22478 वंदे भारत एक्सप्रेस 10 से 15 मिनट की देरी से तो लंबी दूरी की 15 ट्रेनों घंटों देरी की वजह से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन लेट होने से लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी हो रही है।

रविवार को भी दिनभर शीतलहर के साथ कंपकंपा देने वाली ठंड रही। इस वजह से बाजार और मोहल्ले सुनसान रहे। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। यही नहीं ज्यादा ठंड पड़ने से रात का तापमान भी पिछले सात दिनों से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है और दिन का तापमान भी धूप न निकलने की वजह से 15.8 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा है।


मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी सप्ताह भर तक घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। नौ जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। साथ ही सप्ताह भर में धूप निकलने की संभावना भी कम है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी और बर्फीली हवा ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। यह सिलसिला लगातार कई दिनों से जारी है।

No comments :

Leave a Reply