HEADLINES


More

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) की संयुक्त बैठक28 जनवरी को

Posted by : pramod goyal on : Thursday 11 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 11जनवरी - भारत की कम्युनिस्ट पार्टी  और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) की संयुक्त बैठक सीपीआई के कार्यालय नजदीक फावड़ा सिंह चौक एन आईटी फरीदाबाद ,


में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता  सीपीआई के नेता कामरेकन्वेंशनड विशंभर सिंह ने की। बैठक में दोनों पार्टियों की ओर से आगामी 28 जनवरी को संयुक्त  करने का निर्णय लिया गया। इस मीटिंग में  सीपीएम के जिला कमेटी के सेक्रेटरी कामरेड शिव प्रसाद, जिला कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल, और सीपीआई  के जिला सचिव कामरेड आरएन सिंह ने भाग लिया। बैठक में दोनों पार्टियों के सचिवों ने बताया कि देश और प्रदेश चौतरफा गहरे संकट के दौर से गुजर रहा है। आम लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। जिसके नतीजे देश के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होंगे। देश प्रदेश में भाजपा सरकारों ने सतासीन होने के बाद सभी पर बहुपक्षीय हमले किए हैं। जहां एक तरफ आरएसएस की सांप्रदायिक हिंदूत्ववादी एजेंडे को तेजी से लागू किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अपने चेहते पूंजीपति मित्रों के लिए देश प्रदेश के सार्वजनिक एवं प्राकृतिक संसाधनों को बेरहमी  के साथ लूटने और लूटवाने की नीतियां ताबड़तोड़ ढंग से लागू की जा रही है। जिसके चलते जहां एक तरफ देश और प्रदेश में धार्मिक एवं जातीय आधार पर विभाजन नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी  तरफ अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं एवं वंचितों के खिलाफ हमले बढ़ रहे हैं नतीजा यह है। कि देश में भयंकर आर्थिक मंदी,  बेरोजगारी, गरीबी, और भुखमरी एवं महंगाई बेहिसाब बढ़ से रही है। देश प्रदेश में शिक्षा का व्यापारीकरण, साम्प्रदायिकरण  और   व्यवसायीकरण कर दिया गया है‌। स्वास्थ्य व्यवस्था 

पूर्ण रूप से लड़खड़ा गई है। नागरिकों के स्वास्थ्य विकास का  सरकारी दावे सारे खोखले साबित हो रहे हैं। सबके लिए साफ-सुथरा आवास, पीने का स्वच्छ पानी, भरपूर पोषक आहार और सरल सुलभ स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था  सरकार नहीं कर  पा रही है। शहर और गांवों में स्वच्छ पेयजल और सीवरेज  की हालत ठीक नहीं है। नागरिकों को बुनियादी सुविधा नहीं मिल पा रही हैं‌। कन्वेंशन में नागरिकों की सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन का प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।  प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। रोज चोरी और डकैतियों तथा बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।

No comments :

Leave a Reply