HEADLINES


More

वीडियो बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से 2 छात्रों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Monday 1 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: सुभाष कॉलोनी के निकट रेलवे लाइन पर ईयरफोन लगाकर विडियो बनाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई। इससे कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मिले मोबाइल के आधार पर शवों की पहचान हुई। उत्तराखंड के रहने वाले शेखानंद और श्याम सिंह बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में रहते हैं। दोनों नौकरी करते हैं। इनके बेटे लवेश और कुनाल राणा की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। लवेश 10वीं और कुनाल नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

दोनों शनिवार शाम को कॉलोनी से सटी रेलवे लाइन पर टहल रहे थे। दोनों ने कानों में ईयरफोन लगाए थे और विडियो बना रहे थे। उसी वक्त दिल्ली की ओर से तेज गति से जा रही ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शाम करीब सवा छह बजे जीआरपी को इस घटना के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज भीम सिंह और एएसआई नवल सिंह मौके पर पहुंच गए।


No comments :

Leave a Reply