HEADLINES


More

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा स्रोत : मंत्री मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 December 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 25 दिसम्बर। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा स्रोत बनें रहेंगे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राजा नाहर सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा हमेशा के लिए स्मरणीय रहेंगे। 

प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को  सुबह 9:30 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सेक्टर- 8 कार्यालय पर मनाई। जहां उन्होंने भारत भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे हमेशा हमेशा के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ द्वारा प्रतिमा स्थापना के मौके पर सुबह 10 बजे शहीद राजा नाहर सिंह और उनके सेनापति शहीद गुलाब सिंह सैनी तथा शहीद भूरा बाल्मिक जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया।


No comments :

Leave a Reply