HEADLINES


More

गाँव बुखारपुर तथा जुन्हेड़ा में ग्रामवासियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया भव्य स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Thursday 7 December 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 07 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज वीरवार को फरीदाबाद के गाँव बुखारपुर तथा जुन्हेड़ा में पहुँचने पर ग्रामवासियों ने यात्रा वाहन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजना के लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किए गये कैम्पों के माध्यम से लोगों को अलग-अलग प्रकार की सेवाओं से लाभांवित किया गया। कार्यक्रम में आए लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर व मुख्य वक्ता विजेंद्र नेहरा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर 'विकसित भारत संकल्प यात्रा - जनसंवादकार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर नागरिक को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों से 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकोंप्रगतिशील किसानोंपशुपालकोंस्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "एक नई सोच के साथ एक नए भारत" के निर्माण का संकल्प लिया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस संकल्प यात्रा में जनसंवाद कार्यक्रम को जोड़कर हरियाणा में पिछले नौ साल में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं को भी इसमें शामिल किया हैजिस बारे आमजन को जानकारी दी जा रही है और योजनाओं का लाभ नागरिकों को सुगमता से उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब योग्य व्यक्ति को कार्यालयों की चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर व मुख्य वक्ता विजेंद्र नेहरा ने सभी स्टालों का अवलोकन भी किया।



No comments :

Leave a Reply