HEADLINES


More

प्लॉट बेचने के नाम पर 6.90 लाख रुपए की धोखाधडी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 December 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सिकरोनी प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस प्रवक्ता

सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी गीता राजीव कॉलोनी में रहती है। आरोपी महिला का प्रोप्रटी डीलर का काम है। महिला ने वर्ष 2021 में 50 गज का प्लॉट बालाजी कॉलोनी में राजकुमारी को 6.90 लाख रुपए में बेचा था। जिस प्लॉट को महिला आरोपी ने किसी दुसरे को भी बेच दिया था। राजकुमारी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा सितम्बर 2023 में दर्ज किया गया था। आरोपी महिला को पुलिस टीम ने महिला के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया की महिला ने प्लॉट बेचने का पैसा अपने बेटे के एक्सीडंट मे लगा दिया था। आरोपी महिला को पैसे की रिकवरी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply