HEADLINES


More

जिलाधीश विक्रम सिंह ने पाकिस्तान से आए 3 विदेशी नागरिकों को शपथ दिलाकर भारतीय नागरिकता प्रदान की

Posted by : pramod goyal on : Thursday 21 December 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 21 दिसंबर। जिलाधीश विक्रम सिंह ने आज वीरवार को पाकिस्तान से आए 3 विदेशी नागरिकों को शपथ दिलाकर भारतीय नागरिकता प्रदान की है। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्रीकृत करने अथवा धारा 6 के अधीन उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों के तहत यह नागरिकता जिलाधीश विक्रम सिंह ने प्रदान की है। 

इन लोगों को दी गई नागरिकता:-

आज भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों में 22 वर्षीय सजना, 33 वर्षीय हीरा कौर तथा 50 वर्षीय दसरीत कौर शामिल है। 

आपको बता दें पूरे देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने यह विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की गई है। इनमें फरीदाबाद का जिलाधीश भी शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तानबांग्लादेशपाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदूसिखबौद्धजैनपारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को भारतीय नागरिकता अधिकार देने का अधिकार प्रदान किया गया है।

देश इन जिलाधीशो को सरकार द्वारा प्रदान की गई है शक्तियां:- 

देश के गुजरात राज्य के मोरबीराजकोटपाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजारराजस्थान प्रांत के जालौरउदयपुरपालीबाड़मेर और सिरोहीहरियाणा प्रांत के फरीदाबाद तथा पंजाब प्रांत के जालंधर के जिलाधीश को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है।


No comments :

Leave a Reply