//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के मुख्यमंंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद हरियाणा सरकार बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या में राम लला के दर्शन करवाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि आगामी 25 जनवरी के बाद नए कलेवर और फ्लेवर में जनसंवाद कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शनिवार को विशेष चर्चा कार्यक्रम के 50वें एपिसोड (गोल्डन जुबली) पर प्रदेश के लोगों के साथ संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें लोगों से मोबाइल फोन पर सीधे ही बात करने का विचार तब आया जब वे 9 दिसंबर, 2022 को सोनीपत में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन से मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया कि कुछ लोग सार्वजनिक रूप से अपनी बात कहने में संकोच का अनुभव कर रहे थे अथवा अधिकारियों के सामने रहते अपनी बात करने में कुछ झिझक रहे थे। इसलिए यह शुरू किया गया।
No comments :