HEADLINES


More

सराय ख्वाजा ब्रिगेड सम्मानित - यूथ रेडक्रॉस द्वारा ब्रिगेड को मिला सम्मान

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड को हाल ही में संपन्न हुए यूथ रेडक्रॉस शिविर में वाय आर सी डी ए वी कॉलेज फरीदाबाद द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि ब्रि


गेड सदस्य समय समय पर जिला प्रशासन और भारतीय रेड क्रॉस की जिला फरीदाबाद शाखा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस की गतिविधियों और सामाजिक गतिविधियों में विभिन्न ड्यूटीज संपादित करते रहे हैं। आपदा प्रबंधन, मॉक ड्रिल, फर्स्ट एड पोस्ट के संचालन तथा विभिन्न आयोजनों में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने संबंधी ड्यूटीज भी कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव से कर रहे हैं। इन आयोजनों में ब्रिगेड के पूर्व छात्र  भी प्रतिभागिता कर एस जे ए बी से जुड़े रहते हैं। इन सदस्यों ने कोरोना काल में भी प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए शिविरों में राहत कार्यों में भी दिन हो या रात, बढ़ चढ़ पर अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय दिया। ये सभी सदस्य फर्स्ट एड अर्थात प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने में भी प्रशिक्षित हैं इन्हें जिला रेड क्रॉस समिति के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा के मूलभूत सिद्धांतों, पट्टी बांधने, बहते हुए रक्त को रोकने, घायलों का निर्वर्तन करने, हड्डी टूटने की अवस्था में फर्स्ट एड देने तथा सी पी आर देने सहित फर्स्ट एड की अन्य विधियों बारे गहनता से प्रशिक्षित किया गया है जिनका ब्रिगेड सदस्यों द्वारा समय समय पर डिमॉन्सट्रेशन किया जाता रहा है तथा संबंधित गतिविधियों के बारे में जिला मुख्यालय एवम प्रदेश के रेड क्रॉस मुख्यालय को भी अवगत करवाया जाता है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने रेड क्रॉस और ब्रिगेड की गतिविधियों के संचालन के लिए प्राध्यापिका गीता, प्राध्यापिका सुशीला,  अध्यापिका सोनिया खत्री सहित सभी अध्यापकों का सराहनीय योगदान के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। प्राचार्य  मनचंदा ने सभी ब्रिगेड सदस्यों की प्रशंसा करते हुए डी ए वी कॉलेज से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए भविष्य में भी रेड क्रॉस की मानवतावादी गतिविधियों में सहयोग करते रहने की अपेक्षा की।

No comments :

Leave a Reply