फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस में जल्द बदलाव होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के विकल्प की तलाश हाई कमान की जा रही है। इसके बाद ही प्रदेश और जिला संघटन का गठन किया जायेगा।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में इस बार किसी ब्रह्मण नेता को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। इसके दो कारण बताये जा रहे है कि एक तो वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के बड़े बोल और कई बार हाई कमान के निर्देशों की अवहेलना करना बताया जा रहा है। दूसरा कांग्रेस हाई कमान चाहता है कि इस बार ब्राह्मण नेता प्रदेश की बाग़ डोर सौपी जाये। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंदर हुडा ने अपने एक बयान में कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर ब्राह्मण को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। श्री हुडा ने अपने दूसरे बयान में कहा था कि सरकार आने पर जाट सीएम बनेगा, अगर नहीं बना तो उप मुख्यमंत्री तो बन ही जायेगा।
No comments :