HEADLINES


More

यमुनानगर में पांचवें दिन जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, मृतकों का आंकड़ा 20 हुआ

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 यमुनानगर में पांचवें दिन जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से मंडेबरी गांव के 32 वर्षीय रमेश उर्फ भिंडी को यमुनानगर पुलिस ने नौ नवंबर का गांव में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रमेश जो शराब लोगों को बेचता था उसमें से उसने भी पी थी। गिरफ्तारी के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी। जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, सारन गांव में सुशील की भी जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इसी के साथ ही जिले में शराब पीकर मरने वालों संख्या 20 हो गई है। गांवों में हो रही मौत से लोगों में दहशत का माहौल है। मंडेबरी, सारन व पंजेटो का माजरा गांव में तो किसी ने दिवाली तक नहीं मनाई। लोग डरे हुए हैं। उधर, इस मामले में गिरफ्तार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मांगेराम मारूपुर को पार्टी से निलंबन कर दिया है।


No comments :

Leave a Reply