HEADLINES


More

जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 10 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 7 November 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 07 नवंबर। जिलाधीश विक्रम सिंह ने आज मंगलवार को 10 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्री कृत करने अथवा धारा 6 के अधीन उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों के तहत यह नागरिकता जिलाधीश विक्रम सिंह ने प्रदान की है।

 
इन लोगों को दी गई नागरिकता:-
आज विदेशी नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता की शपथ दिला कर भारतीय नागरिकता लेने वालों में पाकिस्तान से रुकमाअर्जुनप्रेम दासमदन लालभूरानपूजाहनुमानराम कलीदयालुओम प्रकाश शामिल है।
 
आपको बता दें पूरे देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने यह विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की गई है। इनमें फरीदाबाद का जिलाधीश भी शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तानबांग्लादेशपाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदूसिखबौद्धजैनपारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को भारतीय नागरिकता अधिकार देने का अधिकार प्रदान किया गया है।
 
देश में इन जिलाधीशो को सरकार द्वारा प्रदान की गई है शक्तियां:-  


देश के गुजरात राज्य के मोरबीराजकोटपाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजारराजस्थान प्रांत के जालौरउदयपुरपालीबाड़मेर और सिरोहीहरियाणा प्रांत के फरीदाबाद तथा पंजाब प्रांत के जालंधर के जिलाधीश को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है।


No comments :

Leave a Reply