HEADLINES


More

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित* हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की आम सभा हुई

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 October 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 25 अक्टूबर 2023 को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित* हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 सरकलकमेटी फरीदाबाद की एक आम सभा हुड्डा कंपलेक्स सेक्टर 12 फरीदाबाद में दोपहर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सर्कल प्रधान  अमरजीत कटारिया ने की और संचालन सर्कल सचिव  धर्मवीर सिंह वैष्णव ने किया।

     यूनियन के सर्कल चेयरमैन अशोक कुमार मलिक  ने बताया कि, आज की सभा में  मनोज कुमार को सफाई कर्मचारियों का ब्रांच प्रधान फरीदाबाद चुना गया है।
और आज की सभा में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्आर. के. नागार को पगड़ी पहनकर तथा फूलमालाओं और गुलदस्ते से सम्मानित किया गया है।  आर .के.नागर एक क्रांतिकारी नेता है। और गरीब कर्मचारियों के हितेसी नेता हैं। हर घड़ी कर्मचारियों की मांगों को उठाते रहते हैं और विभाग तथा सरकार से संघर्ष करते रहते हैं।
    सभा में सर्कल प्रधान  अमरजीत कटारिया तथा सर्कल सचिव 

धर्मवीर वैष्णव ने बताया कि, आज की सभा में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया है। और यह निर्णय लिया गया है कि, आने वाले कल 26 अक्टूबर को संपदा अधिकारी फरीदाबाद तथा अधीक्षक अभियंता एचएसवीपी फरीदाबाद से यूनियन सिस्ट मडल वार्ता करके अपने मुद्दे और मांगों को रखेगा और इनका समाधान करवाने का प्रयास करेगा।
    मुख्य मांगों और मुद्दों का हवाला देते हुए उपरोक्त नेताओं ने बताया कि, सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। सबको समान काम समान वेतन दिया जाए। सबके ई.एस.आई व ई.पी.एफ शेर काटे जाए और जमा करवाया जाए सबके पहचान पत्र बनाए जाएं। किसी को हटाया ना जाए किसी का उत्पीड़न ना किया जाए। हमारी यूनियन के लिए कार्यालय हेतु एक कमरा अलाट किया जाए। श्री अशोक कुमार मलिक की सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन की जाए
     आज की सभा में सर्व श्री हवा सिंह, राजेश कुमार, श्री सतीश कुमार, श्री कमल, श्री मनोज कुमार, श्री महावीर नागर, श्री मदन मोहन नागर,
श्रीपाल, रमन कुमार जून, श्री अशोक कुमार मलिक, श्री अमरजीत कटारिया, श्री संजय सिंह, जगरेश, श्री आर.के .नागर राज्य प्रधान, आदि कर्मचारी नेताओं सहित अनेक महिला कर्मचारियों 
ने भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply