HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल दुसरे दिन भी बदस्तूर जारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 11 October 2023 1 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 11 अक्टूबर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल आज दुसरे  दिन भी बदस्तूर जारी रही।  हड़ताली  कर्मचारियों ने लघु सचिवालय  के  सामने बैठ कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।  प्रदर्शनकारी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को  पक्का करो। न्यूनतम वेतन 26000 रुपया लागू करो के नारे लगा रहे थे। आज की  हड़ताली  सभा‌ की अध्यक्षता प्रधान महेंद्र माढोतिया


ने  की जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश पाली ने किया। हड़ताली कर्मचारियों को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने‌ संबोधित किया । उन्होंने विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर नहीं है। कई ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की कार्य करने के दौरान देहांत हो गया। उनके स्थान पर उनके बच्चों को नौकरी पर नहीं लगाया जा रहा है। दर्जनों मृतक कर्मचारियों की फाइलें बीडीपीओ और डीडीपीओ के कार्यालयों में धूल फांक रही हैं। गांव में सफाई और कूड़ा करकट को उठाने के लिए खंड विकास और पंचायत अधिकारी  कर्मचारियों को औजार नहीं देते हैं। पहले ही गांवों में सफाई के  काम  को करने वाले कर्मचारियों की संख्या  कम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की फाइल मुख्यमंत्री के कार्यालय में लंबित पड़ी है। लेकिन सरकार के स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही। यूनियन की मुख्य मांगों में न्यूनतम26   हजार  रुपया  लागू करने ।सभी सफाई कर्मचारियों को पहचान पत्र प्रदान दिए जाएं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार की आबादी पर एक कर्मचारी लगाने के बजाय 400 की आबादी पर एक स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों को भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बराबर का वेतन दिया जाए। इनको वर्दी भत्ता भी मिलना चाहिए। यूनियन ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को काम करने के लिए औजार हेतु ₹500 प्रतिमाह भत्ता देने की मांग की है। प्रत्येक सफाई कर्मचारी को₹500 प्रतिमाह वर्दी धुलाई भत्ता देने के लिए भी सरकार को प्रतिवेदन दिया है। आज की हड़ताली सभा को राजू प्रधान तिगांव, राजू प्रधान बल्लभगढ़ नरेश प्रधान फरीदाबाद के अलावा ओमप्रकाश ,मनोज हंस ने भी संबोधित किया।

1 comments : for ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल दुसरे दिन भी बदस्तूर जारी