HEADLINES


More

रोहतक में पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की आक्रोश रैली में उमड़ेगा जनसैलाब - नरेश शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 3 October 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,3 अक्टूबर 2023  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया दावा रोहतक में पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की होने वाली आक्रोश रैली में उमड़ेगा जनसैलाब प्रदेश के सफाई, सीवर कर्मचारियों सहित सभी अग्निशमन तथा ग्रुप सी व डी के सभी पक्के,कच्चे, व आउटसोर्स के सभी कर्मचारी लेंगे भाग। सरकार की प्राइवेटाइजेशन की नीतियों से नाराज हैं इसलिए इस रैली में भारी संख्या में कर्मचारी शामिल होकर नाराजगी व्यक्त करेंगे। श्री शास्त्री ने आज बीके  चौक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय में संघ के जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत की अध्यछता व जिला कोषाध्यक्ष अनिल चंडालिया द्वारा संचालित जिला कमेटी की मीटिंग को संबोधित करते हुए कही।

बैठक में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि राज्य उप प्रधान कमला सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जिला सचिव युद्ध वीर खत्री वरिष्ठ प्रधान बलबीर सिंह आदि नेता भी उपस्थित रहे। मीटिंग में संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सभी पालिका परिषद निगम अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को रैली में शामिल करने तथा शहर के मुख्य बाजारों कॉलोनी सेक्टर में भाजपा व जजपा की कर्मचारी और समाज न्याय विरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए प्रचार करने समाज के सभी हिस्सों से कर्मचारियों की मांगों एवं उनके आंदोलन के समर्थन में सहयोग करने की अपील करने कॉलोनी व सेक्टर में जनता के तमाम हिस्सों से अपील करने के लिए सभाओं का आयोजन करने का भी फैसला लिया गया है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने छटनी का दंस झेल रहे नगर निगम गुरुग्राम  के मैन पॉवर के ठेकों में लगे 3480 व  कर्मचारी व रोहतक के 500 कर्मचारियों को रदद् कर पिछले 4 माह का वेतन न देने से दुकानदारों ने राशन देना किया बन्द मकान मालिकों ने भी किराया न देने के कारण मकान खाली करवाने की  धमकी दी। 
    नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री  ने चेतावनी दी कि यदि 14 अक्टूबर तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली के मंच से संघ करेगा निर्णायक आंदोलन की घोषणा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा लगातार आंदोलन व हड़ताल कर रहा है। आंदोलन  के दबाव में सरकार ने पालिका कर्मचारियों से 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ताएं की है, इन वार्ताओं में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रथा समाप्त करने अग्निशमन विभाग को शहरिस्तान में निकाय विभाग में पुनः शामिल करने 1327 ड्राइवर में फायरमैनो को सृजित पदों पर समायोजित करने सहित अन्य दर्जनों मांगों पर सहमति बनी थी 
लेकिन सरकार लगातार पालिका कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है। 


No comments :

Leave a Reply