हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के संगठन को लेकर तंज कसा है। सीएम ने कहा कि उनकी कभी लिस्ट आती है, तो कभी लिस्ट फट जाती है। कई फार्मूले उनके नेता लगा चुके हैं। वह जैसे-तैसे प्रदेशाध्यक्ष बना पाए हैं, इसमें भी 4 अन्य पीछे लगाने पड़े हैं। अब जिलों में क्या होगा, ये तो समय ही बताएगा। हमें फिलहाल अपने संगठन पर गर्व है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के संगठन को लेकर यह तंस कसा।
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जातिगत जनगणना की जरूरत नहीं है, न ही कोई मांग है। यहां हम पहले से ही गरीबों को चिह्नित करके उनके हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने SYL के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दे दिया है कि हरियाणा के लिए SYL नहर बननी है। अब तो सिर्फ इसका अनुपालन का विषय है।
No comments :