बल्लभगढ़ के केशव अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छाती में दर्द होने पर अस्पताल स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया था। जिसके कुछ देर बाद खून की उल्टी हुई और पिंटू की मौत हो गई।
मृतक के भाई नितिन ने बताया कि वह और भाई पिंटू अपने माता पिता के साथ बल्लबगढ़ की हरि विहार कॉलोनी में रहते हैं। पिंटू एक निजी कंपनी में काम करता था और वह ऑटो चलाते हैं। उनकी और पिंटू की शादी 11 दिसंबर 2020 में हुई थी। अभी पिंटू को कोई भी बच्चा नहीं था। पिंटू डुंडसा गांव में अपनी दादी ओमवती से मिलकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
जैसे ही वह सीकरी के पास पहुंचा उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसे घायल अवस्था में बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस ने भर्ती करवाया।
No comments :