//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 27 अक्टूबर फरीदाबाद के ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों ने बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर आज सेक्टर 12 के आंदोलन स्थल पर वाल्मीकि जयंती मनाई। आयोजकों ने महर्षि वाल्मीकि जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किए। इस अवसर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान महेंद्र मंढोतिया, जिला सचिव दिनेश पाली, सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, तिगांव ब्लॉक के प्रधान राजु, फरीदाबाद खंड प्रधान नरेश और बल्लभगढ़ ब्लॉक के प्रधान मनोज हंस, राजू नरावली ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में -अप
नी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि ने ही संस्कृत में रामायण लिखी थी। जिला प्रधान और सचिव ने बताया कि कल करनाल, सीएम सिटी में भी प्रदेश भर से आए हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली अधिकार रैली में भाग लिया ।और संकल्प लिया कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगों का समाधान नहीं करती है। तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार को हठधर्मिता का रास्ता छोड़कर उनकी मांगों को लागू करना चाहिए। उनकी मुख्य रूप से मांग है। एक मुश्त पॉलिसी बनाकर सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। जबतक पक्का नहीं होते हैं। तब तक न्यूनतम वेतन 26हजार रुपया दिया जाए।आज कि हड़ताली सभा को ए आई एस जी एफ के प्रधान सुभाष लांबा ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें उचित हैं। समय रहते सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए। इन्हें अकेला नहीं समझा जाए। इनके साथ प्रदेश के और कर्मचारी भी हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई का कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है। लेकिन सरकार को इसकी लापरवाह नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 10 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल करते हुए 18 दिन हो गए हैं। आज की सभा को नरेश ब्लॉक प्रधान फरीदाबाद, राजू ब्लॉक प्रधान तिगांव, मनोज नरियला, राजू नरावली, मूर्ति और धकेली, शीला, ज्ञानवती, कमलेश धर्मेंद्र, ओमप्रकाश , आदि ने भी संबोधित किया।
No comments :