HEADLINES


More

हड़ताली आशा वर्करों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के आफिस पर डाला 24 धंटे का पड़ाव

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 18 October 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,18 अक्टूबर। 


मांगों के समाधान के प्रति सरकार के घोर उपेक्षापूर्ण रवैए से नाराज़ हजारों आशा वर्करों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के आफिस पर 24 घंटे का पड़ाव डाल दिया। पड़ाव से पूर्व हड़ताली आशा वर्कर वाईएमसीए चौंक पर एकत्रित हुई और वहां से करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री के सेक्टर 8 स्थित आफिस के लिए कूच किया। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के आफिस पर पहुंच कर आशा वर्करों ने सरकार के अड़ियल एवं मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। तथा इसके बाद आफिस के बाहर 24 धंटे का पड़ाव डाल दिया। यह पड़ाव कल एक बजे समाप्त किया जाएगा। प्रदर्शन एवं पड़ाव की अध्यक्षता आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान हेमलता ने की और संचालन उप प्रधान अनीता भारद्वाज ने किया। प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सचिव वीरेंद्र डंगवाल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठनकर्ता मुकेश बेनीवाल आदि नेता पहुंचे और आशा वर्करों की मांगों एवं 24 धंटे के पड़ाव का पुरजोर समर्थन किया।


अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के आफिस पर पड़ाव में बैठी आशा वर्करों संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की 20 हजार आशा वर्कर 8 अगस्त से आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी धोषित करने, तब तक 26 हजार रुपए न्यूनतम मासिक वेतन देने, इंसेंटिव में 50 प्रतिशत कटौती को बहाल करने, ईएसआई व ईपीएफ की सुविधा, रिटायरमेंट पर सम्मानजनक पेंशन व ग्रेज्यूटी देने और रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने आदि मांगों को लेकर 8 अगस्त से हड़ताल पर हैं। जिसके कारण राज्य जच्चा-बच्चा की देखभाल, टीकाकरण सहित आशा वर्करों द्वारा किए जाने वाले कई अन्य काम बुरी तरह प्रभावित हो रहें हैं और बीके हस्पताल के बाहर ही डिलीवरी हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के पास हड़ताली आशा वर्करों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का भी समय नहीं है। वैसे सभी जनसंवाद कर रहे हैं। सरकार के अड़ियल एवं मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के कारण हड़ताल लंबी खिंचती जा रही है। आशा वर्कर यूनियन की उपाध्यक्ष सुधा ने कहा कि जब तक आशा वर्करों की मांगों का समाधान नहीं होगा आशा वर्करों की हड़ताल जारी रहेगी। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर व महासचिव वीरेंद्र डंगवाल ने कहा कि हड़ताली आशा वर्कर जन प्रतिनिधि होने के नाते केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के आफिस पर दो बार आ चुके हैं।  लेकिन दोनों ही मंत्रियों ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से हड़ताल को लेकर कोई बातचीत तक करना आवश्यक नहीं समझा। जिससे आशा वर्करों में दोनों मंत्रियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। जिला प्रधान हेमलता ने कहा कि सरकार आशा वर्करों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। इस परीक्षा में भी आशा वर्कर मैरिट में पास होगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल जितनी लंबी चलेगी भाजपा जजपा सरकार को उतना ही राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

आशा वर्करों के पड़ाव को जिला प्रधान हेमलता,उप प्रधान अनीता भारद्वाज, रेखा शर्मा सुशील चौधरी, नेहा जोशी,संगीता, पूजा गुप्ता शाहीन परवीन, चंद्रप्रभा, निगम,कुसुम व सरिता तिवारी आदि ने संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply