HEADLINES


More

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हाई कमान बड़े बदलाव के मूड में ------!

Posted by : pramod goyal on : Monday 18 September 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

कॉंग्रेसिओं में बढ़ती गुटबाजी को देखते हुए हरियाणा में पार्टी हाई कमान बड़े बदलाव के मूड में है।  इसमें हरियाणा प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक पर बदलाव की गाज गिर सकती है। हुडा विरोधी कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष से लेकर राहुल गाँधी से शिकायत की है कि हरियाणा में हुडा और उदयभान पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से लेकर जिला अध्यक्ष पदों पर अपना पूरा कब्ज़ा जमाना चाहते है। अपने चहेते ऑब्जर्वेरों को जिलों का प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की ओर जिला अध्यक्षों के नामों जो पैनल हरियाणा प्रभारी को दिया गया है, उसकी समीक्षा की जा रही है। पार्टी संघठन की सूची जारी करने से पहले कांग्रेस हाई कमान इन नामों पर गहनता से विचार कर रहा है कि कौन नेता पार्टी कितना पुराना वफादार है और पार्टी के लिए उसने क्या किया है।  इससे पहले वह किस पार्टी में था और जनमानस में उसका कितना वर्चस्व है।  इ


सके अलावा जिला अध्यक्षों नामो के लिए जातिगत समीकरण भी साधने का भी प्रयास किया जा रहा है। 

हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी हुई ताकत को कॉंग्रेसिओं की आपसी गुटबाजी से काफी धक्का लगा है। अगले साल होने होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस आला कमान का मानना कि इससे पहले गुटबाजी को ख़त्म करना जरुरी है और सभी नेताओं को साथ लेकर चलने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता एक नई योजना बना रहे है, जिसके तहत प्रदेश संघठन में सभी गुटों के नेताओं को तरजीह दी जाएगी। 

No comments :

Leave a Reply