HEADLINES


More

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना सराय ख्वाजा ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 July 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- डीसीपी सेन्ट्रल श्री पूजा वशिष्ठ के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाइ करते हुए थाना सराय ख्वाजा प्रभारी विनित कुमार की टीम एएसआई रजनी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरो


पी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रविंदर(37) है आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव जहांगीर पुरी का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में बल्लबगढ के गांव चंदावली का रहता है। एएसआई रजनी और उसकी टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मात्र 24 घंटे में बदरपुर बॉर्डर से थाना सराय ख्वाज के मामले में गिरफ्तार किया है। पीडिता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ FRICK INDIA कम्पनी, नजदीक सराय टोल में मजदूरी करने के लिए आई थी। जहां पीडिता व उसका पती और आरोपी  छत पर वाटर प्रूफिंग का काम कर रहे थे। दोपहर में समय करीब 12.30 पीडिता का पति खाना लेने के लिये  बाहर गया था। आरोपी ने मौका देखकर पीडिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने पीडिता को वारदात के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था।  आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

No comments :

Leave a Reply