फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय के नजदीक ही बुरी तरह से जल भराव है। बाकि फरीदाबाद की तो बात अगर छोड़ भी दी जाये तो निगम प्रशासन अपने मुख्यालय के नजदीक के इलाके में भी सड़को पर जमा पानी की निकासी नहीं करा पा रहा है। पूरे फरीदाबाद कही भी पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। जिसके चलते थोड़ी सी बरसात में ही जल भराव हो जाता है और लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरकार और प्रशासन सड़के तो बना देते है लेकिन पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं करते जिसके चलते करोडो की सड़के तो टूटती ही है और आवागमन भी बाधित होता है। रेलवे पुल के नीचे अंडर पास तो बना दिए गए है। लेकिन यहाँ भी पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया जाता है। सत्ता में आने से पहले भाजपा नेता फरीदाबाद के ड्रेनेज सिस्टम को कोसते हुए नहीं थकते थे, अब सत्ता में आने के बाद यही नेता खुद इस पर अमल नहीं करते है।
No comments :