HEADLINES


More

गाँव बेला व चाँदपुर के यमुना नदी के दुसरी पार खेतों मे फसे 30 लोगों को चांदपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 July 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश तथा डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के मार्गदर्शन के तहत कार्रवाई करते हुए चांदपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तुषार कांत व उनकी टीम ने यमुना के दूसरी बार खेतों में फंसे करी


ब 30 लोगों को रेस्क्यू करने का सराहनीय कार्य किया है

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि लागातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी के जल स्तर बढ़ रहा है। पुलिस चोकी चाँदपुर एरिया के गाँव चाँदपुर, ईमामुद्दीनपुर वा फज्जुपर वगैरा गाँव जो कि यमुना नदी के साथ लगते है गाँव के किनारो तक पानी आ पहुँचा है जिस पर उच्च अधिकारियो के दिशानिर्देशो की पालना करते हुऐ सभी गाँवो मे मुनायदी कराकर लोगो को यमुना नदी के पास नही जाने बारे लगातार हिदायते दी जा रही है। यमुना नदी मे लागातार बढ़ते हुऐ जल स्तर को मद्देनजर रखते हुऐ नदी के किनारे लागातार गस्त की जा रही है लोगो की कोई जान माल की हानि न हो। आज उपनिरीक्षक तुषाकान्त चोकी ईन्चार्ज चाँदपुर, उप निरीक्षक जगदीश चन्दर, एएसआई होशियार, प्रधान सिपाही सिकन्द्र सिह व चालक सिपाही चरण सिह यमुना नदी के किनारे गस्त पडताल मौजूद थे कि सुचना प्राप्त हुई कि गाँव बेला वा चाँदपुर यमुना नदी के दुसरी पार खेतो मे 30 से 35 लोग जो किसान परिवार या मजदूर परिवार से सम्बंध रखते है और खेतो मे काम करने के लिऐ गये थे। यमुना नदी मे जल स्तर बढने के कारण पानी के बहाव मे फस गये है। सूचना पर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुऐ प्रबंधक थाना छायसा इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार को हालातो से आगवत कराते हुऐ डीसीपी बल्लबगढ राजेश दुग्गल, थाना सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई मे चोकी ईन्चार्ज उप निरीक्षक तुषाकान्त द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित की गई पुलिस टीम ने देरी किए बिना प्राइवेट बोर्ड का इंतजाम किया और साहस का परिचय देते हुए नदी के दूसरी पार से 30 लोगों को रेस्क्यू किया जिसमें 6 पुरुष 14 महिलाएं तथा 14 बच्चे शामिल थे। लोगों को सकुशल यमुना पार करवा कर इस तरफ लाया गया और उनके खाने-पीने का उचित प्रबंध किया गया। इसके पश्चात उन्हें और वह गांव में लगाए गए राहत कैंप में छोड़ा गया है। ग्रामीण वासियों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

No comments :

Leave a Reply