HEADLINES


More

विधायक राजेश नागर ने तिगांव में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 July 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 07 जुलाई। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के संयुक्त प्रयास से जेलदार चौपालतिगांव में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यक्रम का उदघाटन माननीय श्री राजेश नागर एवं पार्षद श्री अनिल पराशर द्वारा किया गया।

विधायक श्री राजेश नागर ने सभी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैंचाहे शिक्षा होखेल होसमाज सेवा होराजनीति हो या ज्ञान विज्ञान होमहिलाएं आज पीछे नहीं है। हरियाणा के विकास में भी महिलाओं की अहम भागीदारी है। भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इन पिछले नौ वर्षों में देश एवं प्रदेश में अंत्योदय की भावना को बहुत बल मिला है। समूह सदस्य राम सखी के अनुरोध पर कार्यालय जेलदार चौपाल में वाटर कूलर की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवम् तिवारी द्वारा बताया गया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा की राशि से अलग  समूह को अनुदान एवं ऋण के माध्यम से लाभ पहुँचाया गया है।

कार्यक्रम मे नारी शक्ति निर्माण महिला महासंघ के पदाधिकारीसदस्य एवं अन्य ग्रामीण महलाओं ने बढ़ चढ कर प्रशिक्षण हेतु अपना नामांकन करवाया तथा स्वराजगार स्थापित करने के लिए प्रण लिया। रेड क्रास के जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री पुरोषोतम सैनी ने रेड क्रास के विभिन्न योजनाओ से परिचय करवाया।

No comments :

Leave a Reply