HEADLINES


More

शादी का झांसा देकर लडकी साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 5 July 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना छायंसा प्रभारी सुरेन्द्र की टीम ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मेजर(24) है। गिरफ्तार आरोपी छायंसा एरिया का रहने वाला है। 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी पीडिता

लडकी के पास का ही रहने वाला है। आरोपी पीडिता से पिछले 5-6 साल से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने लडकी को शादी करने का वादा कर रखा था। पीडिता लडकी की उम्र करीब 26 वर्ष है। पीडिता लडकी की दो बार शादी हो चुकी है। एक वर्ष 2015 में हुई थी। आरोपी ने शादी को तुडवा दिया था। पीडिता की दुसरी बार शादी वर्ष 2021 में हुई थी जिसको भी आरोपी ने तुडवा दिया था। पीडिता अब परेशान होकर रिश्तेदारी में बिकानेर राजस्थान में रह रही थी। जिसको आरोपी फोन करके परेशान करता था। आरोपी ने पीडिता को फोन करके 20 अप्रैल को बुलाया था। जिसके साथ आरोपी ने बल्लबगढ़ में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडिता के द्वारा अब आरोपी को शादी करने की बात कही गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडिता के द्वारा थाना छायंसा में आरोपी को खिलाफ 22 अप्रैल को शिकायत दी गई आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से छायंसा के एरिया से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस आयुक्त ने महिला एएसआई नीलम को मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र व 1000रु का नगद ईनाम देते हुए सराहना की है। 

No comments :

Leave a Reply