HEADLINES


More

गांव शाहबाद, साहूपुरा खादर तथा अगवान पुर में किसानों के लिए जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 20 June 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 20 जून। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला फरीदाबाद में बागवानी विभाग की ओर से चलाए जा रहे बागवानी जागरूकता अभियान की कड़ी में आज मंगलवार को जिला के गाँव गाँव शाहबाद, साहूपुरा खादर तथा अगवानपुर में जागरूकता अभियान के आयोजन किया गया।

इस जागरूकता कैम्प में विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने बताया कि बागवानी विभाग किसानों के लिए अनेक योजनाएं चला रहा है। जिसमें बाग लगाना, सब्जी उत्पादन, प्लास्टिक मल्चिंग व टनल, बांस पर सब्जी की खेती, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, एकल जल तालाब एवं बागवानी यंत्र इत्यादि के बारे मे अनुदान के लिए विस्तार पूर्वक बताया। लूज फूल, कट फूल व बलबस फूल की खेती करने पर 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक प्रति एकड़ दिया जाने का प्रावधान है। बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को ऐसे जागरूकता कैम्पों के माध्यम से निरंतर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।


No comments :

Leave a Reply