HEADLINES


More

भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 25 June 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फ़रीदाबाद में गदपुरी में आज हुई भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों द्वारा पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग BJP सरकार के सुशासन के दावे की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

बता दें कि पुलिसकर्मियों ने न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि बुजुर्ग कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता लेखराम ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 50 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रहा है। वह आज गौरवशाली भारत रैली में स्टेज पर जाने की कोशिश कर रहा था।

लेखराम के अनुसार, पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस पिटाई का शिकार हुए लेखराम ने रो-रो कर अपनी आपबीती मीडिया को सुनाई और वहीं जमीन पर बैठ गए। लेखराम ने आरोप लगाया कि न केवल उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि उसका पैसों से भरा पर्स भी निकाल लिया।

इसके बाद मीडिया को जुटते देख और रैली स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता लेखराम का हंगामा बढ़ता देख कर आनन -फानन में पुलिस कर्मियों ने लेखराम को उठाकर पुलिस की गाड़ी में डाल दिया और ले गए, ताकि मीडिया को इसकी भनक न लगे और कार्यकर्ताओं में रोष न फैले।

No comments :

Leave a Reply