HEADLINES


More

बिजली कर्मचारियों ने ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन पर सामूहिक धरना दिया

Posted by : pramod goyal on : Friday 2 June 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 2 जून। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन पर सामूहिक धरना दिया और मांगों के समर्थन और निगम मेनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने पर कार्यकारी अभियंता ओल्ड फरीदाबाद द्वारा बदले की भावना और तानाशाही दिखाते हुए ठेका कर्मि


यों को नौकरी से निकलने, ड्यूटी पर रहते हुए कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगा वेतन कटौती करने और उनके नियमों के विरुद्ध तबादले करने आदि कर्मचारी विरोधी रवैए की घोर निन्दा की गई और सर्व सम्मति से शीध्र उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान करतार सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार हिमाचल और कर्नाटक की हार से सबक ले और बिना किसी देरी किए पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग कर सभी प्रकार के ठेका कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, जन सेवाओं के निजीकरण की मुहिम पर रोक लगाने, आवश्यक सुविधाएं एवं स्टाफ की कमी पूरी किए बिना आरटीएस लागू न करने, एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाकर इसे ठेका कर्मियों पर भी लागू करने आदि मांगों को लागू करें। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों की उक्त मांगों की अनदेखी की गई तो चुनावों में सरकार को कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। यूनिट सचिव देवेंद्र त्यागी द्वारा संचालित इस धरने प्रदर्शन में इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया व एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल नरवत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला प्रधान नवल सिंह नर्वत, एएचपीसी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, अतिरिक्त सर्कल सचिव रामचरण,सीसी सदस्य विनोद कुमार, एनआईटी यूनिट के प्रधान भूप सिंह, सचिव गिरीश राजपूत व ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान दिनेश शर्मा,सुबोध कुमार, प्रवेश बैंसला, नीरज कुमार,अरुण कुमार,  पूजा, निशा सहित एनएच 4, ईस्ट, वेस्ट व मुथरा रोड़ सब डिवीजन के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी व सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि कौशल रोजगार निगम में जाने के बाद ठेका कर्मियों की समस्याएं बढ़ गई है। सर्कल के दर्जनों कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों के वेतन से कटने वाला जीपीएस का पैसा भी उनके खाते में जमा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली निगमों में कार्यरत कर्मचारी ईएसआईसी की 21 हजार रुपए की सीलिंग का क्रास कर गए हैं। जिसके कारण उनकी ईएसआई नही कट रही है। इसी वजह से उनको मेडिकल सुविधाएं नही मिल पा रही हैं और ड्यूटी पर एक्सीडेंट में मौत होने पर ठेका कर्मचारियों के आश्रितों को पेंशन ्वलाभों से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों के रिटायर होने पर उन्हें ना पेंशन दी जा रही है और न ही ग्रेज्युटी मिल रही है। वेतन में भी कोई बढ़ोतरी न होने से कर्मचारियों में सरकार व निगम प्रबंधकों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से सरकार व निगम प्रबंधकों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की तैयारी का आह्वान किया। 

No comments :

Leave a Reply