HEADLINES


More

जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 28 June 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 28जून जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद  ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा। आगामी 16 जुलाई को जिला स्तर की कन्वेंशन भोजपुरी धर्मशाला नजदीक लेजर वैली पार्क डबुआ कालोनी में होगी। यह निर्णय आज बुधवार को एच एम एस कार्यालय में नीलम पुल के नीचे संपन्न हुई मीटिंग में लिया गया। आज की बैठक की अध्यक्षता कृपाराम शर्मा ने की। जबकि संचालन


करते हुए  कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर आगामी 9 और 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का महापड़ाव डाला जाएगा। इस महापड़ाव में संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल के सभी घटकों के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस महापड़ाव को कामयाब बनाने के लिए मजदूर बस्तियों में सभाएं और जलसा जलूस किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि केंद्र की सरकार महंगाई को रोकने में विफल हो रही है। खाद्य पदार्थों ,फल और सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। बेरोजगारी पहले से अधिक है। इसके बावजूद भी सरकार विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्तियों  नहीं कर रही है। इस सरकार ने मजदूरों के लिए बनाए गए श्रम कानूनों में संशोधन कर दिया है। इसके बजाय चार श्रम संहिताओं को बना दिया है। जिसमें मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इनमें मालिकों को मजदूरों पर हायर और फायर की नीति अपनाने की छूट दे दी गई है। मजदूर न्यूनतम वेतन, बोनस, सामाजिक सुरक्षा की मांग नहीं कर सकता है। इतना ही नहीं यूनियन बनाने और मांगों को लागू करने के लिए आंदोलन करने के अधिकार को भी छीना जा रहा है। मजदूरों और कर्मचारियों सेवानिवृत्त के बाद  मिलने वाले बुढ़ापे के एकमात्र सहारे  पेंशन से भी   वंचित रखा जा रहा है। दूसरी तरफ माननीयों की पेंशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा सरकार की  दोहरी नीतियों की वजह से आम लोगों में भारी निराशा और गुस्सा व्याप्त है। इस मीटिंग में एटक के नेता बेचू गिरी,आर एन सिंह,वेजू सिंह, सीटू के निरन्तर पराशर, रवि,एच एमएमएस के राजपाल सिंह डांगी, आईसीटीयू कामरेड जवाहरलाल, इंटक के हुक्म चन्द वैनिवाल, सर्व कर्मचारी संघ के करतार सिंह,एच एम एस के तिरपती शर्मा, भी मीटिंग में उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply