HEADLINES


More

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने वृध्दाश्रम में रह रहे जोड़े की 65वीं सालगिरह केक काटकर मनाई

Posted by : pramod goyal on : Monday 26 June 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 26 जून। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया ने आज सोमवार को डबुआ कालोनी के वृध्दाश्रम पहुंच कर वहां पर रहे लोगों से मिलकर उनके जीवन के लम्हे याद करवाए।

हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने वृध्दाश्रम में रह रहे एक कपल की 65वीं सालगिरह केक काटकर मनाई और उपस्थित सभी बुजुर्गों को निमंत्रण देते हुए कहा कि वे दीपावली के त्यौहार पर वृध्दाश्रम में रह रहे सभी सीनियर सिटीजन को उनके घर पर डिनर करवाएगी। घर पर उनकी पसंद की मिठाई खिलाकर उनसे आशीर्वाद लेंगी। तो इस खुशी के दौरान बुजुर्गों की आंखों में खुशी की अश्रुधारा बहती देखी गई।

महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने जहां वृध्दाश्रम की निदेशक से महिला सुरक्षा और वहां पर रह रहे सीनियर सिटीजन के सहयोग के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उपायों के बारे में चर्चा कर सुझाव सांझे किए।

हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने  सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी विस्तार पूर्वक ली।

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग 23 जुलाई के मातृ पितृ दिवस के उपलक्ष्य पर आज डबुआ कालोनी में बुजुर्गों के साथ मातृ पितृ दिवस समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के उत्पीड़न केसों के अलावा रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रयास कर रहा है। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रही लगभग ढाई दर्जन महिलाओं और पुरुषों से एक-एक करके बातचीत की। वृध्दाश्रम द्वारा उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी ली और अन्य सुझाव भी साझा किए।

महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में 14 जुलाई को रोहतक में और 23जुलाई को यमुनानगर में मातृ पितृ दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। वहीं चैयरर्पसन रेनू भाटिया ने वृध्दाश्रम में उपस्थित सभी सीनियर सिटीजन को बढिया बैड सीटें भी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

वृद्धाश्रम की निदेशक हिमानी अरोड़ा ने बताया कि यह आश्रम एक मार्च 2002 को शुरू किया गया था। जहां तीन चार सीनियर सिटीजन से शुरुआत की गई थी। यहां अब संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं वृध्दाश्रम के अधीक्षक आरडी शर्मा ने बताया कि अब यहाँ 32 सीनियर सिटीजन रह रहे हैं। इनमें एक कैप्पल हैं। इनमें  22 महिलाएं और 10 पुरुष हैं।    

इस अवसर वृध्दाश्रम की निदेशक हिमानी अरोड़ाअधीक्षक आरडी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply